पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल
गोरखपुर, मई 15 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए गए पुलिया निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। फॉरेस्ट रोड पर नवनिर्मित पुलिया की पैरापेट दीवार में दरारें आने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुलिया का निर्माण कराया। पुलिया पर बनाई गई नई पैरापेट दीवार निर्माण के कुछ ही दिन बाद फटने लगी और जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगीं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप हुआ होता तो इतनी जल्दी दीवार क्षतिग्रस्त नहीं होती। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मामले की निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.