नई दिल्ली, मार्च 9 -- -उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'श्री पार्थ-सारथी रथ' का किया लोकार्पणनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता बहादुर शाह जफर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए 'श्री पार्थ-सारथी रथ' का लोकार्पण उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली को सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए लगातार विकास और सौंदर्यीकरण के काम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, जंगपुरा से विधायक तरविंदर सिंह मारवाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि इस 'पार्थ-सारथी रथ' के निर्माण में टीम ने लगभग सात से आठ महीनों तक निरंतर परिश्रम किया है, जिसके परिणामस्वरूप यह आकर्षक और भव्य संरचना तैयार हुई ह...