देहरादून, फरवरी 21 -- उत्तराखंड के जल विद्युत निगम के जीएमएस रोड स्थित उज्जवल भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को एक्सीलेंस इन पब्लिक सर्विस एंड सोशल वेलफेयर के लिए भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफार्म्स एंड हायर एजुकेशन(आईएसआरएचई), नीति आयोग, एमएचआरडी भारत सरकार तथा द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, उत्तराखंड स्टेट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉ. गोविंद को बधाई देते हुए कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है और 2030 तक राज्य ऊर्जा व जड़ी-बूटी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करेगा। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.