पीडब्ल्यूडी के छह चीफ इंजीनियरों के तबादले
लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ। शासन ने लोक निर्माण विभाग के छह मुख्य अभियंताओं के तबादले कर दिए हैं। लखनऊ में तैनात मुख्य अभियंता (भवन) चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता को मुख्य अभियंता बरेली क्षेत्र, हाल में प्रोन्नत किए गए मुख्य अभियंता चंद्रपाल सिंहं को मुख्यालय से सहारनपुर क्षेत्र, प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबध प्रेम सिंह को लखनऊ में मुख्य अभियंता (भवन) पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह लखनऊ में मुख्य अभियंता मुख्यालय-2 पद पर तैनात सुधीर कुमार को प्रयागराज क्षेत्र, मिर्जापुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता राम स्वरूप को लखनऊ में मुख्य अभियंता (मुख्यालय-2 तथा तकनीकी सेल नियोजन में तैनात मुख्य अभियंता पवन वर्मा को यूपी एक्सप्रेसवेज विकास प्राधिकरण (यूपीडा) में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- अपूर्वा कार्यमुक्त, महेंद्र बहादुर को सूडा निदेशक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.