लखनऊ, सितम्बर 12 -- PWD Worker Promotion: पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मानव संपदा पोर्टल की दिक्कतों को दूर कर लिया गया है, जिससे अब सैकड़ों कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। पोर्टल के डीपीसी मॉड्यूल में दिव्यांग कर्मचारियों की प्रविष्टि दर्ज करने की सुविधा नहीं होने के कारण पात्रता सूची तैयार नहीं हो पा रही थी। तकनीकी दिक्कत के कारण दिव्यांग कर्मचारियों के रिक्त पदों की संख्या भी प्रदर्शित नहीं हो रही थी। इससे पीडब्ल्यूडी के जेई से एई, वास्तुविदों आदि की पदोन्नति फंसी हुई थी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 7 सितंबर को कर्मचारियों की यह समस्या उठाई। इसी दिन लोक निर्माण विभाग ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजा। अगले दिन 8 सितंबर को एनआईसी ने मानव संपदा पोर्टल के डीपीसी मॉड्यूल को दुरुस्त कर दिया। पोर्टल दुरुस्त...