पीडब्ल्यूडी की जमीन हड़पने में दस के खिलाफ मुकदमा
गंगापार, जून 6 -- शिवपुरा लेहड़ी गांव में स्थित लोक निर्माण विभाग की जमीन में हेराफेरी कर कुछ लोगों ने जमीन अपने नाम करवा ली। इस बात की शिकायत गांव के संतोष कुमार पांडेय, पंकज पांडेय ने पुलिस से की। बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने के लिए जमीन छोड़ी गई है। इस जमीन में हेराफेरी करवा कर गांव के कुछ लोगों ने अपने नाम करवा लिया, जबकि लोक निर्माण विभाग ने इस जमीन का अधिग्रहण कर इसके बदले किसानों को मुआवजा देकर सड़क भी बनवा दिया था। कोतवाल मेजा ने बताया कि तहरीर पर एक महिला समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.