बरेली, अप्रैल 18 -- फरीदपुर, संवाददाता। पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सर्विसलेन निर्माण के लिए शुक्रवार को एसडीएम की ओर से गठित गई टीम ने पैमाइश की। पैमाइश के दौरान 8 मकान पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने पाए गए। टीम ने चार मीटर पीडब्ल्यूडी की जगह में बने आठ मकानों को हटाने के लिए अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने पूरी रोड को खोद डाली। इधर रेल विभाग ने पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दी। लाइन पार मठिया बस्ती के साथ सैकड़ों गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया। इसके बाद से लोग सर्विस लेन निर्माण की मांग कर रहे थे। शुक्रव...