गंगापार, जनवरी 29 -- लखनऊ हाईवे स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का स्टोर रूम इन दिनों कूड़ाघर में तब्दील हो गया है। सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण राहगीर और स्थानीय लोग मजबूरन स्टोर रूम के आसपास लघुशंका करने को विवश हैं, जिससे पूरे इलाके में बदबू से लोग परेशान हैं। बदबू और गंदगी से आमजन, दुकानदार और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राम चंद्र मौर्य, नामित शर्मा समेत स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनऊ हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। बसों, ट्रकों और निजी वाहनों के रुकने से यहां लोगों की संख्या अधिक रहती है, लेकिन सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। गंदगी फैलने से वातावरण दूषित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। इस समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.