मथुरा, जून 24 -- महानगर के कृष्णापुरी स्थित पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 कार्यालय में कर्मचारियों की लापरवाही से एक कुत्ता रातभर कमरे में बंद रहा। भूख-प्यास और घबराहट में कुत्ते ने कमरे में रखीं कुर्सियों को फाड़ दिया। सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला। रात के समय कार्यालय परिसर में चौकीदार मौजूद थे। लेकिन कुत्ते के भौंकने और सामान तोड़ने की आवाजों के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। हालांकि महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज सुरक्षित रहे। कमरे की चाबी संबंधित विभागीय कर्मचारियों के पास थी, इसलिए रात में ताला नहीं खोला जा सका। गनीमत रही कि फाइलें और दस्तावेज सुरक्षित रहे। यह प्रकरण सोमवार की रात का है, जब कार्यालय के लिपिक रूम में गलती से कुत्ता बंद रह गया। यह भी पढ़ें- विनित हत्याकांड: शंकर के घर में बंद कुत्ते को निकाला बाहर...