चंदौली, मई 8 -- पीडीडीयू नगर।संवाददाता नगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न और सपा कार्यालय तोड़े जाने से नाराज सपा के पूर्व सांसद रामकिशन शुक्रवार की दोपहर लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है की नगर के दक्षिणी पटरी पर व्यापारियों और दुकानदारों को बिना पुनर्वास किएउन्हें उजड़ा जा रहा है। जबकि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर नगर पालिका प्रशासन ने उन्हें लीज पर बसाया था। हालांकि लीज खत्म हो गई है लेकिन बिना उन्हें पुनर्स्थापित किए उजड़ना ठीक नहीं है। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन पर मनमानी करने और सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- नगर में दो दिन की मोहलत के बाद फिर चला बुलडोजर कहा कि किसी भी हाल में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किय...