प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- उड़ैयाडीह बाजार में आरसीसी सड़क निर्माण की सामग्री सड़क पर रख दी गई है। इससे बच्चे, बूढ़े, महिलाएं व बाइक तथा साइकिल सवार गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। इससे आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। पट्टी तहसील क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में पीडब्ल्यूडी की ओर से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के नाम पर करीब 15 दिनों से सड़क के बीचों-बीच गिट्टी व मोरंग रखकर छोड़ दी गई है। जिससे पूरी सड़क दुर्घटना क्षेत्र में तब्दील हो गई है। सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, दोपहिया से आए लोग फिसलकर गिर रहे हैं। सहालग का समय होने के कारण दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे उडैयाडीह बाजार में जाम की समस्या आम हो गई है। इसके बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.