फतेहपुर, मार्च 21 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के खानपुर कदीम गांव में चोरों ने शुक्रवार रात चोरों ने पीडब्लूडी ठेकेदार सहित तीन घरों से 50 हजार की नगदी सहित करीब 15 लाख के जेवर पार कर दिये। सुबह जगने पर घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना कर जांच की। उन्होंने जल्द खुलासे का दावा किया है। गांव निवासी नरेंद्र कुमार वर्मा घर के बाहर कमरे में थे। घर के अंदर पूरा परिवार सोया हुआ था। बीस फरवरी को बेटे प्रशांत की शादी हुई है। शुक्रवार को बहू को विदा करा कर लाये थे। घर मे बुआ कुसुमा पत्नी नवल किशोर निवासी मेढ़ापाटी थाना चांदपुर भी रुकी थी। चोरो ने आलमारी खोल उसमें रखे कुसुमा के आठ हजार रुपये नकद एक सोने की अंगूठी, पायल व तोड़िया ले गए। इसके बाद चोरो ने घर के पीछे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.