रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- राजेन्द्र तिवारी, शक्तिफार्म। पवित्र चैत्र माह के अंतिम दिन जय बाबा तारकनाथ धाम और बैकुंठपुर स्थित तारकेश्वर धाम मंदिर में आयोजित चड़क पूजा ने श्रद्धा, आस्था और साहस का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। इस दौरान संन्यासियों ने अपनी धर्म परीक्षा और अटूट भक्ति का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। मंगलवार को चड़क पूजा के विशेष आयोजन के लिए पश्चिम बंगाल से आई नौ सदस्यीय टीम ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। इसके बाद मुख्य चड़क बाबा रतन नंदी महाराज के नेतृत्व में संन्यासियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। संन्यासियों ने अपनी पीठ में लोहे के कांटे चुभोकर करीब 25 फीट ऊंचे खंभे पर बनी लकड़ी की चरखी से खुद को लटकाया और हवा में घूमते हुए अद्भुत साहस का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- राहे में अंगार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.