देहरादून, नवम्बर 29 -- हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर के पीठ बाजार में अमजद पुत्र इस्लाम निवासी पीठ बाजार व शकीरा पुत्र जबर निवासी मोहल्ला झाड़ान पीठ बाजार ने झगड़ा कर शांतिभंग की। ज्वालापुर पुलिस ने दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस में चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि दोनों युवक आपस में झगड़ रहे थे, पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इसकी पुष्टि ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.