पीठ बाजार का सरकारी नल ठप, लोगों को परेशानी
हरिद्वार, जून 18 -- श्यामपुर पीठ बाजार में लगा सरकारी नल लंबे समय से खराब पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नल से पहले दूषित पानी आ रहा था और अब वह पूरी तरह बंद हो चुका है। भीषण गर्मी के बीच नल ठप होने से बाजार आने वाले लोगों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धर्मराज सिंह चौहान, सरफराज अंसारी और नफीस ने बताया कि पीठ बाजार में लोगों के लिए लगा यह सरकारी नल लंबे समय से खराब है। नल बंद होने से पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। पीठ बाजार में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। यह भी पढ़ें- पीठ बाजार का सरकारी नल ठप, लोगों को परेशानी समीप ही वन विभाग का रेंज कार्यालय भी स्थित है, जहां प्रतिदिन लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने बताया कि नल की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.