चाईबासा, फरवरी 6 -- चाईबासा, संवाददाता। नगरपालिका(आम) चुनाव-2026 के सफल संचालन के लिए चाईबासा स्थित स्कॉट मध्य विद्यालय में पीठासीन अधिकारियों तथा प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्रभारी पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग की मौजूदगी में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें कुल 220 निर्वाचन कर्मियों ने भाग लिया। वैलेट पेपर के माध्यम से मतदान, मतदान दिवस की संपूर्ण प्रक्रिया और प्रपत्रों के संधारण पर विशेष जोर दिया गया। मास्टर ट्रेनरों के द्वारा मतदान कर्मियों के दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा पीठासीन अधिकारी के प्रपत्रों की भराई, आचार संहिता का पालन, मतदान केंद्र पर समन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.