अररिया, मार्च 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सिमराहा थाना क्षेत्र के हलहलिया पंचायत वार्ड संख्या आठ में रविवार की शाम आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हुई हत्या मामले में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक संजय यादव हलहलिया के स्व नित्यानंद यादव का बेटा था। घटना के बाद पुलिस ने एक महिला एवं एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र राजन कुमार यादव ने बताया कि गांव में ही एक रिश्तेदार के घर पंचायत चल रही थी। पंचायत समाप्त होने के बाद जब उनके पिता घर लौट रहे थे, उसी दौरान शंभू यादव और उसके परिवार के अन्य लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। सभी ने मिलकर लाठी-डंडा, लोहे के रॉड और मुसल से संजय यादव पर हमला कर दिया। हमले में उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.