मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- औराई, एसं। औराई थाना क्षेत्र के पटोरी गांव के राकेश दास की महुवारा गांव में पीट-पीटकर हत्या के मामले में सोमवार की देर रात नामजद अभियुक्त मिठ्ठू दास को गिरफ्तारी किया गया। उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। विदित हो की 29 जनवरी की रात्रि राकेश दास अपने घर से शौच के लिए निकला था, जिसे चोर के संदेह में महुआरा गांव के करीब दो-ढाई दर्जन महिला व पुरुष द्वारा मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था, जिससे 30 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक अभियुक्त मिट्ठू दास को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। मिट्ठू दास ने कई राज उगले हैं, जिसकी निशानदेही पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...