पीट-पीट कर महिला की हत्या के मामले में तीन आरोपी पकड़े
आगरा, मार्च 7 -- अमांपुर थाना क्षेत्र के भगूपुरा गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला व एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अमांपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि गत दिवस भगूपुरा गांव में एक महिला की परिवार के ही लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी शिवम सोलंकी पुत्र नीरज सोलंकी निवासी भगूपुरा अमांपुर, एक महिला व एक बाल अपचारी को गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.