मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मड़वापाकर पंचायत के चकमोगलानी गांव में राहुल साह की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने 11 नामजद एवं 20 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। राहुल के बहनोई सरैया थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी शत्रुघ्न साह के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें गांव के मो. फरमान, मो. साजिद, मो. बुधन, मिनाज खातून, मो. रफीक समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20 अज्ञात को भी आरोपित बनाया गया है। करीब 18 घंटे की मशक्कत और प्रशासनिक पहल के बाद गुरुवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शत्रुघ्न साह ने पुलिस को बताया कि राहुल को चकमोगलानी गांव में चोर-चोर का हल्ला कर पकड़ लिया गया, रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- भारत हत्याकांड : फरार इनामी सगे भाई गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.