पीट-पीटकर हत्या मामले में सात लोगों पर एफआईआर
सीतामढ़ी, जून 18 -- अंजनी सिंह बाजपट्टी। क्षेत्र के बाबू नरहा गांव में जमीन विवाद में हुई सुखचैन दास की हत्या के मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज हुई। मृतक की पत्नी मीणा देवी के आवेदन पर सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। दर्ज एफआईआर में मृतक के पट्टीदार राजेंद्र , श्याम सुंदर, योगेंद्र उर्फ जोगी दास, गोपाल दास, सत्यम दास, अनिता देवी तथा अंगिता देवी को आरोपित किया गया है。 यह भी पढ़ें- आबादी के जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट,छह पर केसमामले का विवरण वादिनी के अनुसार बुधवार को करीब एक बजे उनके पति सुखचैन दास अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचे और जबरन जमीन अपने नाम लिखने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपित तब तक मारपीट करते रहे, जब तक सुखचैन दास जमीन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.