मऊ, मई 20 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कइयाँ में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाल ही में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय पीटी प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता रही विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया। विजेता टीम की सभी छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी विक्रान्त सिंह 'रिशु' के प्रतिनिधि संतोष सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा में प्रतिभा सम्मान समारोह, सबा रानी महतो...