जमुई, अप्रैल 23 -- जमुई, निज संवाददाता मलयपुर पुलिस लाइन में बुधवार को शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) के दौरान अचानक दो महिला जवान बेहोश हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों को तुरंत इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बताया जाता है कि यह घटना जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच हुई। पीटी के दौरान तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोनों महिला जवानों को चक्कर आया और वे मैदान में ही गिर पड़ीं। साथियों और अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते इलाज संभव हो सका। यह भी पढ़ें- पारा 43 डिग्री के पार, गर्मी से दिनभर झुलसते रहे राहगीर सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार वृ...