मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय(पीटीसी) में रविवार को आयोजित पासिंग आउट परेड की सलामी एडीजी पीटीसी अमित चंद्रा ने ली। इस दौरान इनडोर और आउटडोर विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दीया मलिक को सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब दिया गया। रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई पासिंग आउट परेड के लिए जब महिला रंगरूट पीटीसी परेड ग्राउंड में लाइनअप हुईं तो पूरा ग्राउंड महिला शक्ति से भर गया। मुख्य अतिथि एडीजी पीटीसी ने पहुंचते ही सबसे पहले परेड कमांडर तनीशा त्यागी से मान प्रमाणग्रहण किया। इसके बाद खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। बाद में महिला सिपाहियों की अलग-अलग टोली ने पुलिस बैंड की धुन के बीच मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में डीजी ट्रेनिंग ने ली सलामी, एसएसपी ने दिलाई शपथ महिला प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.