पीटीसी चौक के पास बिजली के तारों पर गिरा पेड़, हटाया
हजारीबाग, मई 15 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग के व्यस्त पीटीसी चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य मार्ग पर स्थित एक विशाल पेड़ अचानक 11,000 वोल्ट के बिजली के तारों पर गिर गया। इससे न केवल इलाके की बिजली गुल हो गई, बल्कि सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा स्थिति पैदा हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद रिंकू वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की भयावहता को भांपते हुए तत्काल नगर निगम हजारीबाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन और आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची और भारी-भरकम पेड़ को मशीन की मदद से हटाया गया। यह भी पढ़ें- पलामू में तेज आंधी से 100 से अधिक पेड़ उखड़े, बिजली नेटवर्क को बड़ा नुकसान, कई लोग हुए हताहत
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.