रामगढ़, अगस्त 27 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस महाविद्यालय पतरातू में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के की ओर से केंद्र सरकार के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खेल की बात पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेरणादायक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के महत्व, उसके लाभ तथा खेल के क्षेत्र में उपलब्ध उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कुमार मनोज ने की। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अदिति आर्यन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव सूरज प्रसाद मुखिया किशोर कुमार महतो, नूतन सिंह निधि सिंह, श्यामली महाता, प्रीति झा आदि मुखिया शामिल हुए। यह भी ...