बहराइच, मार्च 29 -- पयागपुर संवाददाता। गोंडा बहराइच हाईवे पर रविवार को पीटीओ अवधराम गुप्ता व उनकी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पयागपुर में 3 ओवर लोड वाहनों को सीज किया गया। पीटीओ ने बताया कि ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया है। जबकि बड़ी संख्या में चालान काटे गए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। पीटीओ ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। हर प्रमुख मार्ग और हाईवे पर सघन चेकिंग चल रही है। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की गहन जांच होगी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग काफी सख्त है। डग्गामार वाहनों पर भी लगातार कार्रवाई चल रही है। साफ है कि अब नियम तोड़ना भारी पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.