औरैया, मार्च 10 -- बेला, संवाददाता। कस्बा बेला में परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। पीटीओ आनंद राय कुरील के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 10 ऑटो सीज किए गए और करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। चेकिंग के दौरान एक ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक करीब 15 सवारियां बैठाकर ले जाई जा रही थीं, जिसे सीज कर दिया गया। पीटीओ ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चालकों से क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...