चाईबासा, जुलाई 4 -- गुवा, संवाददाता। मेघाहातुबुरू स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार की अध्यक्षता में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पेरेंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य बोर्ड परीक्षार्थियों की शैक्षणिक तैयारी, अनुशासन, उपस्थिति तथा परीक्षा परिणामों में सुधार लाना था। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव है, इसलिए इस समय नियमित अध्ययन और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई के नियमों के अनुसार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Latehar News: टॉपर को मैडल व उपहार देकर किया सम्‍मानित उन्होंने अभिभा...