अररिया, मार्च 31 -- भरगामा, एस। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटहा में सोमवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ललित कुमार ललन ने की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया उदयशंकर राम व पंचायत समिति सदस्य राजेश्वर मंडल उपस्थित थे। अतिथि के अलाव प्रधानाध्यापक मो. अशफाक आलम व बाल संसद के प्रधानमंत्री सुहानी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुखिया श्री राम ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। प्रधानाध्यापक ने इस मोके पर सभी बच्चों को शुभकामना के साथ प्रगति पत्रक वितरण किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अशफाक आलम, अरविन्द कुमार, रणधीर कुमार, मोहम्मद जावेद आलम , नाजीर आलम के साथ साथ सैकड़ो अभिभावक एवं विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.