कौशाम्बी, मार्च 25 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे और अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। स्कूल परिसर में सुबह से ही अभिभावकों की चहल-पहल बनी रही।बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम दिखाया और उनकी पढ़ाई, व्यवहार व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कई अभिभावकों ने शिक्षकों से सीधे संवाद कर बच्चों की कमजोरियों और सुधार के उपायों पर चर्चा की। वहीं मेधावी छात्रों की सराहना भी की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.