पीटीएम में बच्चों की गतिविधि जानेंगे अभिभावक
हापुड़, सितम्बर 1 -- क्षेत्र में संचालित परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) चार चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक स्कूल को प्रति बैठक 250 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। पहली पीटीएम अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह में सब पढ़ें, सब बढ़ें थीम पर कराई जा चुकी है। दूसरी पीटीएम अक्टूबर में आज की उपस्थिति, कल की प्रगति, तीसरी दिसंबर में शिक्षा का सफर, परिवार के संग और चौथी फरवरी 2027 में मेरा विद्यालय, मेरी जिम्मेदारी थीम पर होगी। एबीएसए सर्वेश कुमार ने बताया कि पीटीएम को केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा जाएगा। निर्धारित विषयों के अनुसार अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उद्देश्यपूर्ण संवाद होगा। बैठक से पहले प्रधानाध्यापक निमंत्रण कार्ड, पोस्टर, लिखित संदेश, व्हाट्सऐप और फोन के माध्यम से अभिभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.