पीटीएम में प्रगति पत्रक वितरण, अभिभावक-शिक्षक समन्वय पर जोर
भागलपुर, मार्च 31 -- प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में विभागीय निर्देशानुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गई। प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी की अध्यक्षता में "प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ" थीम पर वार्षिक मूल्यांकन परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को प्रगति पत्रक वितरित किए गए। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी और सर्वांगीण विकास के लिए आपसी समन्वय पर बल दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मेडल व शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.