गिरडीह, मार्च 26 -- गिरिडीह। पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा गिरिडीह में बुधवार को अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता इंदू देवी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता एवं यूनिसेफ समन्वयक संजय भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने सभी अभिभावक का स्वागत किया। पीटीएम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षाफल घोषित किया गया और रिपोर्ट कार्ड छात्र-छात्राओं को अभिभावक की उपस्थिति में दिया गया। उन्होंने कहा कि पीटीएम बहुत ही आवश्यक है। इस बैठक के माध्यम से हमलोग अपनी बात एक दूसरे से साझा करते हैं और बच्चों के अधिगम का मूल्यांकन करते हैं। आप सब बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और उनका होम वर्क देखकर पढाई पर ध्...