पीटीएम में छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा में शनिवार को प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका विद्यार्थी की अध्यक्षता में अभिभावकों एवं शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा घर पर उनकी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को विद्यालय में संचालित सरकारी योजनाओं, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, ट्रेड प्रशिक्षण, इको क्लब, विज्ञान क्लब एवं सड़क सुरक्षा क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में कैरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.