अररिया, मई 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को फारबिसगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय, घीवहा में मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने की। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे विद्यालय परिसर पूरे समय संवाद और सहभागिता का केंद्र बना रहा। प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और नैतिक विकास से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, घर में सकारात्मक वातावरण बनाने तथा उनकी समस्याओं को समझने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- गोष्ठी: शिक्षक हो या अभिभावक, सभी का बच्चो...