पीटीएम के साथ रिपोर्ट कार्ड का हुआ वितरण
संभल, मार्च 31 -- भगत जी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक के साथ रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रितु सक्सेना ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। प्रधानाचार्या नेहा मलय ने अभिभावक-विद्यालय समन्वय को जरूरी बताया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा की। इस बीच 250 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन, 6 को शत-प्रतिशत उपस्थिति और 9 को टॉपर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति के सर्वेश भगतजी, विमलेश वार्ष्णेय व भावना वार्ष्णेय समेत स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.