गुड़गांव, मार्च 6 -- गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मिडिल और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के छात्रों के अभिभावकों की अब स्कूलों से सीधी और नियमित मुलाकात होगी। शिक्षा विभाग ने कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए भी अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अब तक अधिकतर स्कूलों में पीटीएम का फोकस प्राथमिक कक्षाओं तक ही सीमित रहता था, लेकिन नए निर्देशों के बाद मिडिल और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के छात्रों की पढ़ाई और प्रगति पर भी अभिभावकों से सीधे संवाद किया जाएगा। स्कूलों में साल में करीब पांच बार पीटीएम आयोजित की जाएगी। इनमें वार्षिक परीक्षा और मिड-टर्म परीक्षा के बाद होने वाली बैठकें भी शामिल होंगी। जो कि अब तक नहीं होती थी। पीटीएम के दौरान शिक्षकों की ओर से अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की स्थिति, परीक्...