पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। पिछले दिनों बैठक में पास हुए वीकडेज और वीकेंड के नए टैरिफ शुल्क का फार्मूला अब सोमवार से लागू कर दिया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद इस आदेश पर शीर्ष अधिकारियों के दस्तखत हो गए है। सोमवार से इसे लागू कर दिया जाएगा। सैलानियों व वाहनों के प्रवेश शुल्क में भी 50 फीसदी की बढोत्तरी कर दी गई है। पिछले दिनों मुस्तफाबाद और महोफ के बाद अब बराही गेट भी संचालित कर दिया गया है। लगातार सैलानियों के आने जाने की संचया में बढ़ोत्तरी हो रही है। देखा गया है कि वीकेंड यानि शनिवार और रविवार में सैलानी अधिक आते हैं। ऐसे में पिछले दिनों बैठक में निर्णय किया गया था कि वीकडेज और वीकेंड फार्मूला लागू किया जाए। बैठक में निर्णय के बाद अब इसे सोमवार से लागू कर दिया जाएगा। जंगल में कुल 80 जंगल सफारी के साथ सैलानियों को घूमने फिरने क...