पीटीआर में संसाधनों को परख कर प्रमुख सचिव रवाना
पीलीभीत, मार्च 28 -- प्रमुख सचिव वन वी. हैकाली झिमोमी अपने दो दिवसीय भ्रमण के बाद लखनऊ रवाना हो गई। यहां जंगल में सैलानियों और वन्यजीव प्रबंधन पर किए जा रहे प्रयास व कार्यों को उन्होंने सराहा है। पीटीआर में प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह प्रमुख सचिव ने चूका इको टूरिज्म स्पॉट का निरीक्षण किया। जहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए विकास कार्यों को देखा। इसके बाद मुस्तफाबाद पहुंचकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के जंगल भ्रमण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिला शक्ति को वन एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। उन्होंने पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह और प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह द्वारा कराए जा रहे कार्यों के प्रयासों की सराहना की। प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.