पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। पीटीआर में अब बाघ तेंदुआ और हाथियों के बीच हॉर्नबिल भी लोकप्रिय बनेगी। प्रकृति संरक्षण और जैवविविधता की प्रतीक हॉर्नबिल पक्षी को स्टेच्यू महोफ रेंज में लगा दिया गया है। सैलाानी अब यहां पर इसके साथ सेल्फी ले सकेंगे। इसके लिए पिछले दिनों इंटीग्रेटेड यूनिविर्सिटी के प्रो.मनोव्वर व शोधार्थियों ने एफडी पीपी सिंह व डीएफओ मनीष सिंह से मुलाकात की थी। हॉर्नबिल के मत्व को बताने के लिए मुस्तफाबाद में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। इस मौके पर रुचिरा निगम एवं आसिफ अहमद ने इसके महत्व को बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...