पीटीआर में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने की कार्ययोजना तय
पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। पीटीआर में मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए एक बार फिर बड़ी कवायद शुरू की गई है। इसके लिए कार्ययोजना बना कर प्रस्ताव भेजा गया है। ताकि आने वाले दिनों में परेशानियां और दिक्कतें दूर हो जाए। अगर संबंधित प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दी तो चेनलिंग फेंसिंग और टाइगर रेस्क्यू सेंटर को लेकर जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। नए वित्तीय वर्ष में 8.62 करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिससे जंगलों के किनारे सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा सके। बाघों के जंगल क्षेत्र से बाहर निकलने से होने वाली मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। तय हुआ कि करीब पंद्रह किलोमीटर के दायरे में चेनलिंक फेंसिंग को किया जाएगा। इस प्रस्ताव को टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर/मुख्य वन संरक्षक बरेली पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.