पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तीन बाघ एक भालू पर हमलावर हो गए। आमने सामने आ गए भालू और बाघों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चूका रेंज के करीब एक के बाद एक तीन बाघ के सामने भालू आ गया। भालू और बाघ आमने-सामने होने के चलते संघर्ष की स्थिति बन गई। जंगल में सर्द मौसम के बीच सैलानियों के सामने हुए इस रोमांचक मामले का वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया। चूका रेंज के करीब बाघ और भालू से संबंधित वीडियो की जानकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन को दी गई है। पीटीआर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.