पीटीआर में बाघ को भालू ने दौड़ाया
पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भालू द्वारा बाघ पर आक्रामक होने का वीडियो वायरल हुआ है। इस रोमांचक नजारे को देख कर सैलानी गदगद हुए। उत्साहित सैलानियों द्वारा किए गए दीदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जंगल में इन दिनों लखनऊ से अधिकारी भी भ्रमण करने आए हुए हैं। अधिकारियों ने जंगल में संसाधनों और सैलानियों को दी जाने वाली सुविधाओं को भी चेक किया। इसी बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक भालू द्वारा बाघ को दौड़ाने और आक्रामक होने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के मुताबिक अधिकारियों ने भी जंगल में इस मंजर को कौतूहल वश देखा। वायरल वीडियो के मुताबिक भालू की आक्रामकता को देखते हुए बाघ बैक फुट पर आ गया। इसके बाद झाड़ियां में चला गया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.