पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। नेपाल में बर्ड फ्लू के लक्षण वाले मामले मिलने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए सतर्कता टीमों का गठन भी किया गया है। पांचों रेंज के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) को लेकर नेपाल में मिले मामलों के बाद पीटीआर में साइबेरियन पक्षियों समेत आसपास के वाटर बॉडी जलाश्यों पर निगरानी के लिए कहा गया है। टाइगर रिजर्व में पांचों रेंज हरीपुर, बराही, दियोरिया, महोफ और माला रेंज में रेंजरो को निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी परिंदे में ऐसे लक्षण मिलने पर तत्काल संपर्क करें। कोई मृत पक्षी मिलता है तो उसको प्रोटोकाल के साथ जांच कर संस्कार कराएं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू बाघ और अन्य वन्यजीवों के लिए भी परेशानियां पैदा करता है। इसी वजह से निगरानी के लि...