पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। पीटीआर में इको सेंसिटिव जोन का दायरा दो किमी. तय होने के बाद अब बने और अधबने ढांचों की रिपोर्ट पीटीआर प्रशासन ने तलब कर ली है। पूरे मामले में सभी पांच रेंज के अफसरों से वास्तविक लोकेशन की रिपोर्ट देने को कहा गया है। ताकि इससे सही से सत्यापन कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को देकर अग्रिम निर्देश लिए जा सकें। पीटीआर में बहुप्रतीक्षित इको सेंसिटिव जोन दो किमी. और नेपाल व उत्तराखंड की तरफ शून्य व शाहजहांपुर की सीमा की तरफ एक किमी. का दायरा तय किया गया है। ईएसजेड यानि इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत 575 वर्ग किलोमीटर दायरे में पांच रेंज के अंतर्गत अब इस बात का आंकलन किया जा रहा है कि नियमों का उल्लंघन कर कितने स्थानों पर अनाधिकृत निर्माण कराए जाने की तैयारी थी। ताकि इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ वनाधिकारियों को देकर अग्रिम निर्देश ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.