पीलीभीत, सितम्बर 29 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की समृद्ध जैव विविधता के बीच इस वर्ष धनेश की तीन प्रजातियों की मौजूदगी बढ़ने का दावा किया गया है। ग्रे हॉर्नबिल, ग्रेट हॉर्नबिल और ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल वन क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि वयस्क पक्षियों के साथ उनके बच्चे भी देखे जा रहे हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों की मौजूदगी इन प्रजातियों के स्थानीय स्तर पर सफल प्रजनन का सकारात्मक संकेत हो सकती है। धनेश जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पक्षियों में शामिल हैं। यह फल समेत अन्य खाद्य पदार्थ खाते हैं और बीजों के प्रसार में योगदान देते हैं। इससे वन क्षेत्र में पेड़-पौधों के प्राकृतिक पुनर्जनन की प्रक्रिया को भी मदद मिलती है। ऐसे में टाइगर रिजर्व में धनेश की नियमित मौजूदगी वन पर्यावास क...