पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। दिव्यांग बच्चों का पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने एक डाटा तैयार कर दिव्य दर्शन प्रोजेक्ट शुरूकराने की तैयार कर ली है। इसमें परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को प्रत्येक बुधवार को जंगल सफारी कराई जाएगी। कुल 3400 बच्चों का डाटा तैयार कर एक रोस्टर बनाया गया है ताकि हर बुधवार को इन होनहारों अपने जिले की खासियत का दर्शन कराया जा सके। पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने एक नवाचार करते हुए बहुत ही खामोशी के साथ कार्ययोजना बनाई है। इसमें जिला पुनर्वास एवं दिव्यांग, बेसिक शिक्षा समेत अन्य विभागों का समन्वय बना कर एक सर्वे कराया गया। इसमें पाया गया कि दिव्यांग बच्चे किसी न किसी कारण से जंगल की खासियत को देखने से दूर है। जबकि जिले का आकर्षण माने जाने वाले पीटीआर को देश दुनिया के लोग यहां आकर देखते हैं। इसी क्रम में यह प्रोजेक्ट तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.