पीलीभीत, जून 22 -- पीलीभीत। जंगल में दो नेपाल के हाथियों की दस्तक के बाद जोन टू के एक सर्किट को बंद कर दिया गया है। यह सफारी मार्ग का छोटा सा हिस्सा है। सैलानियों की सफारी की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पीटीआर में इन दिनों जंगल में सैलानियों की खूब आवाजाही हो रही है। वहीं नेपाल के मादा और नर दो हाथियों की भी धमाचौकड़ी खूब है। जोन टू के अंतर्गत आने वाले धेल मार्ग पर दिन में दोनों ही शिफ्ट में सफरी का आवागमन होता रहता है। हाथियों द्वारा किसी को नुकसान न पहुंचा दिया जाए इसके लिए रेंजर ने रिपेार्ट दी थी। रेंजर के मुताबिक जोन टू में पर्यटन सर्किट का यह एक छोटा सा पार्ट है। रेंजर की रिपोर्ट पर डीएफओ मनीष सिंह ने वीडियो को देखने के बाद एहतियातन फौरी तौर पर जंगल के इस धेला मार्ग पर सफारी को फिलहाल रोक दिया है। ताकि पर्यटन सुरक्षित...