लातेहार, अप्रैल 2 -- गारू (प्रतिनिधि)। गारू प्रखंड के बारेसाड वन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर आरोप लगाया है कि मजदूरों की जगह जेसीबी मशीनों से काम कराया जा रहा है, जिससे गरीबों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर कई गांवों के ग्रामीणों ने विरोध किया है और विभागीय अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, टेनो जंगल के बीसी-9, 8 एवं 1 क्षेत्रों में कंटूर निर्माण, सड़क मरम्मत, तालाब खुदाई, वाटरफॉल विकास, वन सफाई और चेकडैम निर्माण जैसे कार्य चल रहे हैं। इन योजनाओं पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना है। बावजूद इसके, अधिकांश कार्यों में मशीनों का उपयोग किए जाने से मजदूरों को काम नहीं मिल...